छत्तीसगढ़ में हुए कामो की कोई कल्पना नहीं कर सकता-राजनाथ

Shri Mi
3 Min Read

3832रायपुर।केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नया रायपुर में पांच दिन के छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनकी सरकार की जमकर तारीफ की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की आदर्श सार्वजनिक वितरण प्रणाली, किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण सुविधा, गरीब परिवारों की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मात्र दो सौ रूपए में रसोई गैस कनेक्शन देने की योजना सहित कई योजनाओं से विस्तार से उल्लेख किया। राजनाथ सिंह ने कहा-ऐसे कार्य सिर्फ वहीं कर सकते हैं, जिनके मन में गरीबों की कुछ कर दिखाने की तड़फ हो। डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में ऐसे करिश्माई काम किए हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। वे शासक के रूप में नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           राजनाथ ने इस मौके पर 18 नागरिकों और दो संस्थाओं को राज्य अलंकरणों से सम्मानित किया।केंद्रीय गृह मंत्री ने समारोह में राज्य सरकार की संस्था ’चिप्स’ ने बनाये सीजी स्वान 2.0 प्रणाली के तहत प्रदेश के सभी 146 विकासखण्ड मुख्यालयों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा का शुभारंभ किया।

                     इसके अलावा मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री ने नया रायपुर पर केन्द्रित डाक विभाग का विशेष आवरण भी जारी किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने के बाद कहा था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है। श्री सिंह ने कहा मुझे खुशी है कि केन्द्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार भी गरीबों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।

                         डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री के रूप में यह दिखा दिया कि देश की ताकत क्या होती है। छत्तीसगढ़ में हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता की ओर बढ़ रहे है, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह का सबसे बड़ा योगदान है।डॉ रमन ने केन्द्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ में बस्तर बटालियन के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बस्तर बटालियन में छह महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वे बीजापुर से बलरामपुर तक छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से परिचित हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close