छत्तीसगढ़ के लोक सेवा केन्द्रों में भी मिलेंगे अब ई-स्टॉम्प

Shri Mi
2 Min Read

raipur-1रायपुर।लोगों को आसानी से तथा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्टॉम्प उपलब्ध हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी ई-स्टॉम्प मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव विवेक ढांड ने बुधवार को रायपुर जिला कलेक्टोरेट के लोक सेवा केन्द्र से 10 रूपए मूल्य का स्टॉम्प खरीदकर इसका शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी 230 लोक सेवा केन्द्रांे से लोग ई-स्टॉम्प खरीद सकेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           बता दे कि छत्तीसगढ़ में 6 दिसंबर 2013 से ई-स्टाम्पिंग की शुरूआत की गई है। अभी तक 85 राष्ट्रीयकृत व सहकारी बैंकों तथा 8 पंजीयक कार्यालयों के माध्यम से लोगों को ई-स्टॉम्प उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के 230 लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ई-स्टॉम्प के विक्रय प्रारंभ होने से अब लोगों को स्टॉम्प के लिए भटकना नही पड़ेगा और न ही इसके लिए कहीं अतिरिक्त मूल्य देना पड़ेगा। ई-स्टॉम्प बहुत ही आसान व पूरी तरह सुरक्षित है।

                          इसका यूनिक आई.डी. नम्बर लोगों को जालसाजी से बचाता है। किसी भी राशि के लिए एकल सर्टिफिकेट रहता है। ऑनलाईन धन हस्तांतरण, नगद, चैक व डी.डी. से इसे खरीदा जा सकता है तथा इसका ऑनलाईन सत्यापन भी किया जा सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close