चाकूबाज पति गिरफ्तार…पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप

BHASKAR MISHRA

tarbahar p.s.बिलासपुर—बंगलायार्ड में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के सेहत सुधार हुई है। पति ने एक दिन पहले शराब के नशे में पत्नी पर कातिलाना हमला करने के बाद कीटनाशक दवाई खा लिया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी थी। पत्नी के भाई ने तारबाहर पुलिस के मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने के बाद तारबाहर पुलिस ने चाकूबाज पति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पति नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। पत्नी को गैर मर्द के साथ देखने के बाद उसने चाकू से कातिलाना हमला किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              तारबाहर क्षेत्र के बंगलायार्ड निवासी सुरेश मसीह ने एक दिन पहले सुबह अपनी पत्नी मेरी जोसफ पर चाकू से हमला कर जहर सेवन कर लिया था। घटना के बाद दोनो को जिला चिकिल्सालय में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। सुरेश की हालत में सुधार होने के पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सुरेश ने पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया है।

                         सुरेश मसीह के अनुसार रोज की तरह वह सुबह 7 बजे वार्ड नम्बर दो विष्णु नगर कुदुदण्ड के लिए निकला।  थोडी देर बाद भूले हुए सामान को लेने अपने घर पहुचा। उसने तो पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तीजनक स्थित में देखा। जिसके चलते उसने अपना आपा खो दिया। गुस्से में चाकू से मेरी पर हमला कर दिया। इसके बाद परेशान होकर मच्छर मारने वाली टीकिया खाया।

                      मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 294.506,323 के तहत सुरेश मसीह के खिलाफ पंजीबंध किया है। 307 का अपराध दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी एसएन शुक्ला डॉक्टर से मुलायजा रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

close