गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में डब्ल्यू आर.एस कालोनी का दशहरा उत्सव

cgwallmanager
3 Min Read

IMG-20151022-WA0061रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज शाम यहां डब्ल्यू.आर.एस.कालोनी में आयोजित विशाल दशहरा उत्सव में शामिल हुए। डॉ. सिंह ने कहा कि आसुरी प्रवृत्ति के प्रतीक के तौर पर रावण की प्रतिमा का दहन तो हम हर वर्ष करते हैं लेकिन वास्तविक रूप में अपने समाज और अपने मन-मस्तिष्क की मलिन को बाहर करना होगा। हमें अपनी बुराई को त्यागकर ही अपने स्वयं का और समाज तथा राज्य का विकास कर सकते हैं। डॉ. सिंह ने असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयादशमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,रायपुर के लोकसभा सांसद  रमेेश बैस, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय, विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
IMG-20151022-WA0060मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस अवसर डब्ल्यू आर.एस कालोनी की दशहरा उत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर आयोजन समिति को बधाई दी। डॉ. सिंह ने कहा कि हमारा छत्त्तीसगढ़ भगवान राम की माता कौसल्या की जन्मभूमि है। इसलिए इसका आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है। उल्लेखनीय है कि रावण, मेघनाद और कुभकर्ण तीनों की एक साथ इतनी बड़ी प्रतिमा का दहन विश्व में अन्य कहीं नहीं किया जाता है। रावण की प्रतिमा यहां 110 फीट ऊंचाई के साथ ही मेघनाद और कंुभकर्ण की प्रतिमा 85-85 फीट लम्बी बनाई गई।
विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी उपस्थित जनसमूह को दशहरा उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं। आखिरकार जीत सत्य की ही होती है। रायपुर के लोकसभा सांसद रमेश बैस ने कहा कि धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। पहले रायपुर में एक या दो जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम होता था लेकिन आज रायपुर में ही सैकड़ो स्थान पर रावण दहन के साथ यह उत्सव मनाया जाता है। लोक निर्माण मंत्री और दशहरा आयोजन समिति के संयोजक राजेश मूणत ने स्वागत भाषण दिया। रावण दहन के साथ इस मौके पर रंगीन आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति और नेशनल क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राजधानी के इस सबसे बड़े दशहरा उत्सव मंे उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close