खूंटाघाट में कुशल की मौत..जांच में जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर— रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट गेट के सामने युवक की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आरोप दर्ज किया है। लाश की पहचान कुशल जोशी टिकरापारा बिलासपुर के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि लाश करीब 11 घंटे पहले की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     रतनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार खूंटाघाट के मुख्य गेट पर युवक के फसे होंने की सूचना खूटांघाट के चौकीदार से मिली। विदेशी राम खैरवार ने जानकारी दी कि एक युवक का शव गेट में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिस गेट में युवक का शव मिला वहां पानी ज्यादा है। प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया।

                 युवक की जेब से मिली जोशी कैटरिंग का बिल मिला है। लाश की पहचान टिकरापारा बिलासपुर निवासी कुशल जोशी पिता गोविन्द जोशी के रूप में की गयी है। युवक की उम्र करीब 29 साल है। परिजनों ने लाश को देखने के बाद बताया कि कुशल 6 जुलाई की शाम को दोस्तो के साथ घूमने निकला था। देर रात घर नही आने के बाद मृतक के पिता ने कुशल के मोबाइल में फोन लगाया लेकिन उस समय मोबाइल बंद थी।

मृतक के पिता गोविन्द ने बताया कि दोपहर उसकी सास ने कुदुदण्ड स्थित घर से फोन कर कुशल की मां नीता जोशी को बताया था कि कुशल उसके घर में है। लेकिन रात को भी कुशल घर नही पहुचा। परिजनों को दूसरे दिन सुबह 9 बजे पुलिस से घटना की जानकारी मिली।

बहरहाल अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है कि कुशाल किसके साथ खूंटाघाट गया था। मौत की वजह क्या है…। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

close