के.सी.देव अब आयुक्त उच्च शिक्षा

Chief Editor
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।   राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के  के.सी. देव सेनापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य परियोजना आजीविका कॉलेज सोसायटी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आशय के आदेश शुक्रवार को  देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी कर दिया गया है।
के.सी. देव सेनापति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से भारतीय प्रशासनिक सेवा के डॉ. बी.एल. अग्रवाल प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग तथा आयुक्त उच्च शिक्षा केवल आयुक्त, उच्च शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close