किसान यात्रा में भूपेश बघेल करेंगे शिरकत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bhupesh1बिलासपुर—-पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल पेन्ड्रा में आयोजित किसान न्याय यात्रा में शिरकत करेंगे। किसान यात्रा मेंं शामिल होने के बाद भूपेश बघेल भिलाई के लिए रवाना होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि भूपेश बघेल सात दिसम्बर को रायपुर से बिलासपुर 12 बजे पहुंचेगे। छत्तीसगढ़ भवन में अल्प विश्राम के बाद पेन्ड्रा के लिए रवाना होंगे। पीसीसी अध्यक्ष पेन्ड्रा में आयोजित राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के किसान अधिकार न्याय यात्रा में शिरकत करेंगे। तीन बजे पदयात्रा में शामिल होने के बाद पीसीसी अध्यक्ष शाम पांंच बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे।

                       किसान अधिकार न्याय पदयात्रा में प्रदेश महा मंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन समें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल होने बात की जा रही है।

Share This Article
close