किसानों ने किया चक्काजाम…बेलतरा और नेहरू चौक में प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

anndata_bsp_june_sixteen_indexबिलासपुर—बेलतरा में कांग्रेसियों की अगुवाई ने किसानों चक्काजाम किया। पांच सूत्रीय मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि हमारे साथ दशकों से अन्याय किया जा रहा है। बावजूद इसके हमारी स्थिति पर  किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया। घोषणा के बाद भी धान का ना तो समर्थन मूल्य और ना ही बोनस ही दिया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि मंदसौर में किसानों की हत्या की गयी है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। किसानों ने जबरदस्ती भूमि अधिग्रहण का भी विरोध किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मजदूर महासंघ  का भी प्रदर्शन

               छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने पेंड्रीडीह बायपास में चक्काजाम किया। किसान मोर्चा को किसानों का समर्थन नहीं मिला। मात्र एक दर्जन लोगों ने ही प्रदर्शन में भाग लिया। महासंघ ने किसानों का कर्जा माफ, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना घोषित करने के साथ ही भाजपा सरकार से वादा निभाने को कहा।

                 महासंघ ने धान समर्थन मूल्य 21 सौ रूपए और बोनस तीन सौ के अलावा 5 एचपी सिंचाई पंप के लिए निशुल्क बिजली देने को कहा। शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन, मंदसौर में 7  किसानों के हत्या की निंदा करते हुए मध्यप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

नेहरू चौक में भाकपा का प्रदर्शन

                          नेहरू चौक में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने समेत पांच सूत्रीय मांग को लेकर भाकपा ने भी प्रदर्शन किया। किसानों का कर्ज माफ, फसलों का समर्थन मूल्य, बोनस, शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन, मंदसौर में 7 मारे गए किसानों के दोषी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आनंद मिश्रा, नंद कश्यप, प्रथमेश मिश्रा, अभयनारायण राय ,प्रियंका शुक्ला, संजय अग्रवाल, अरविंद पांडेय विन्धेश्वरी आदिले, धीरज शर्मा, सचिन कुशवाहा प्रदर्शन में शामिल हुए।

close