कांग्रेसियों ने पीएम को बुलाया हटरी चौक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नोटबंदी और कैशलेस अभियान के खिलाफ जनवेदना पंचायत का एलान किया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार नोटबंदी एलान के पचास दिन बाद भी जनता को परेशानियों का सामना करने पड़ रहा है। सरकार ने अभी तक नहीं बताया कि खजाने में कितना कालाधन आया और आतंकियों को मदद करने वाले कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। हटरी चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को भी बुलाया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                     जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने बताया कि पीसीसी के निर्देश पर 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे हटरी चौक जूना बिलासपुर में केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनवेदना पंचायत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी और आम नागरिक भी शामिल होंगे। कांग्रेसियों के अनुसार 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री ने एलान किया था कि नोटबंदी के पचास दिन बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। पुराने नोटों को बंद होने से भ्रष्टाचारियों और आंतकी गतिविधियों में शामिल लोगों को अंकुश लगेगा। नोटबंदी के दौरान सरकार ने कई बार नियम बदले। इसके बाद केशलेस अभियान चलाने का फैसला किया।

                             पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि नोटबंदी और कैसलेस के बाद आम जनता, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, बीमार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों की परेशानियों के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशव्यापी आन्दोलन छेड़ने का एलान किया। पहले और दूसरे चरण में आंदोलन को जनता का भरपूर सहयोग मिला।

                          २४ जनवरी से तीसरे चरण के आंदोलन में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को चौराहे पर बुलाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने एलान किया था कि यदि पचास दिन बाद भी व्यवस्था में सुधार नही होता है तो वे किसी भी चौराहे पर आने को तैयार है। इसलिए कांग्रेस ने पीएमओ को स्मरण पत्र भेजकर चौराहे पर कांग्रेस ने जनता की तरफ से बुलाया है।

                    जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि देश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गयी है। केन्द्र सरकार को स्मरण पत्र भेजा गया है। पत्र में जनता की परेशानियों के अलावा पीएम के एलान का भी जिक्र किया गया है। उन्हें चौराहे पर बुलाया गया है। नरेन्द्र ने बताया कि जन वेदना पंचायत 8 फरवरी को हटरी चौक में किया जाएगा।

कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राज्य समन्वयक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा, पूर्व सांसद प्रभारी पी.आर.खूंटे,पूर्व सांसद करुणा शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में पीएम की अनुपस्थिति में मंच पर विशेष कुर्सी खाली रखी जाएगी। इस दौरान आम जनता नोटबंदी से जुडे सवाल करेगी।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता लव्हात्रे, पूर्व सांसद कमला मनहर, पूर्व सांसद इंग्रिड मैक लाऊड, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, पूर्व विधायक देव चरण मधुकर, शेख गफ्फार, विजय पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश बाजपाई, भुनेश्वर यादव, नेता प्रतिपक्ष निगम शेख नजीरुद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल,प्रदेश पदाधिकारी राम शरण यादव, महेश दुबे, विवेक बाजपाई, आशीष सिंह, अर्जुन तिवारी, कृष्ण कुमार यादव, पंकज सिंह, शिवा मिश्रा, राजकुमार अंचल, अरुण सिंह चौहान, महेंद्र गंगोत्री, रविन्द्र सिंह, प्रमोद नायक, अशोक शुक्ला, मोती कुर्रे, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, अरविन्द शुक्ला,शिवा नायडू, भावेंद्र गंगोत्री,  सुनील शुक्ला,अभयनारायण राय समेत संगठन की सभी इकाईयों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

close