कर्मचारियों की बनेगी ई-सर्विस बुक

Shri Mi
2 Min Read

service_book_fileनईदिल्ली।रविवार को सुशासन दिवस के मौके पर नई दिल्ली मे डीओपीटी की 6 पहलों का अनावरण किया गया।नई दिल्ली मे हुए सुशासन दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने की।बता दें कि डीओपीटी की जिन 6 पहलों का अनावरण हुआ है उनमे भर्ती नियम निर्माण, संशोधन निगरानी प्रणाली (आरआरएफएएमएस) संपत्ति संबधित सूचना प्रणाली (पीआरआईएसएम) के माध्यम से अचल संपत्ति रिटर्न, ई-सर्विस बुक की घोषणा, सभी एआईएस एवं केंद्रीय समूह ‘ए’ सेवा अधिकारियों द्वारा एपीएआर की अनिवार्य ऑनलाइन फाइलिंग आइफोन ऑपरेटिंग सिस्टम पर ईओ एप (आईओएस) एवं डीओपीटी की फिर से डिजाइन की गई वेबसाइट लांच करना शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                            बता दें कि ई-सर्विस कर्मचारियों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और कर्मचारियों की सेवा से जुड़े सभी आंकड़े जैसे कि कर्मचारी के भर्ती होने, उनकी प्रोन्नति, स्थानांतरण, वेतन, छुट्टी आदि की जानकारी सर्विस बुक में रिकॉर्ड की जाती है।ई-सर्विस बुक प्लेटफॉर्म के जरिए कर्मचारी की सेवा को प्रभावित करने वाले सभी सेवा संबंधित मामले स्वाचालित होंगे। इसके साथ-साथ हम किसी विशेष मंत्रालय/विभाग की किसी विशिष्ट आवश्यकता पर विचार करते हुए भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों एवं विभागों में कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

साथ ही अचल संपत्ति रिटर्न की ऑनलाइन फाइलिंग 01.01.2017 से प्रभावी होगी।सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए 01.01.2017 से वर्ष 2015-16 के लिए अचल संपत्ति रिटर्न (आईपीआर) की ऑनलाइन फाइलिंग लागू करने का फैसला किया है जिसके लिए नेशनल इंफोर्मेटिक्स कमीशन (एनआईसी) ने एक मॉड्यूल विकसित किया है।

इसके अलावा ई-ऑफिस और एनआईसी-डीओपीटी टीम द्वारा विकसित इम्पलाइज़ ऑनलाइन एप के आईओएस संस्करण की आज शुरूआत की गयी है। इसी एप्लीकेशन के एंड्रायड वर्जन को 28.10.2016 को लॉन्च किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close