कचरा कलेक्शन को लेकर वार्डों में शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

VIKAS BHAWANबिलासपुर— तीन दिन बाद भी कचरा कलेक्शन का काम बेपटरी है। कंपनी कर्मचारी जी तोड़ मेहनत तो कर रहे हैं। लेकिन शिकायतों में किसी प्रकार की कमी नहीं आ रही है। लोगों के अनुसार बिना जानकारी दिए कचरा कलेक्शन का काम शुरू तो हो गया लेकिन कचरा कब और कितने बजे उठाया जाता है जनकारी नहीं है। जिसके चलते मुख्य सड़क से अन्दर गलियों के घरों का कचरा नहीं उठ रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कचरा कलेक्शन का काम पिछले तीन दिनों से तेजी से चल रहा है। लेकिन निगम क्षेत्र के लोगों की शिकायत बढ़ती जा रही है। कई लोगों ने बताया कि गाड़ी कब आती है और कब चली जाती है इसकी जानकारी गलियों में रहने वालों को नहीं है। सड़क किनारे रहने वाले दुकानदार और घर मालिकों ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। लेकिन कलेक्शन का काम अभी भी व्यवस्थित तरीके से किया जाना बाकी है।

                        मालूम हो कि हैदराबाद की कंपनी को निगम क्षेत्र से कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रारंभिक तौर पर यह काम शहर के 20 वार्डों में किया जा रहा है। मुख्य सड़क के किनारे रहने वालों ने बताया कि कचरा कलेक्शन की गाड़ी स्वच्छ भारत मिशन की साइनिंग ट्यून बजाते हुए आती है। लेकिन कई जगहों से बिना कचरा उठाए नौ दो ग्यारह हो जाती है। अभी भी कई घरों के लोगों को मालूम नहीं है कि गाड़ी कब आती है और कब चली जाती है।

                              गलियों में रहने वालों के अनुसार निगम ने डस्टबिन नहीं दिया है लेकिन उनके पास डस्टबिन है। यदि समय मालूंम हो जाए तो हम गाड़ी तक कचरा पहुंचा देंगे। निगम को कचरा कलेक्शन की जानकारी देने मुनादी करना चाहिेए था।

                 पार्षदों ने बताया कि पहले और दुसरे दिन लोगों की शिकायत पर कम्पनी कर्मचारियों को वार्डों में घुमाया गया था। कहां कहा कचरा होने की संभावना है जानकारी दी गयी थी। कर्मचारी बाहर के हैं इसलिए उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

                    निगम स्वास्थ्य प्रमुख ओंकार शर्मा ने बताया कि तीन दिनों से नगर के बीस वार्डों में कंपनी कर्मचारी कचरा उठा रहे हैं। कर्मचारियों को वार्डों की वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। यदि कोई गाड़ी आगे निकल भी जाती है तो लोग रोक कर कचरा डाल सकते हैं। फिलहाल कचरा कलेक्शन को लेकर  किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। बावजूद इसके इन बातों का ख्याल रखा जाएगा।

Share This Article
close