कई थाना प्रभारी इधर से ऊधर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर— बिलासपुर पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक ने जिले के थाना प्रभारी,उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार चार से अधिक थाना प्रभारियों के स्थानों में परिवर्तन किया गया है। कुछ उप निरीक्षकों के थानों में भी बदलाव किया गया है। कुछ रक्षित केन्द्र के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

             

                                    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 6 निरीक्षकों और तीन सहायक उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आदेश के अनुसार थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक डीएस राजपूत को निरीक्षक थाना सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गयी है। सी.लकड़ा थाना प्रभारी मरवाही से निरीक्षक थाना सरकंडा बनाया गया है। राहुल तिवारी को रक्षित केन्द्र से हटाकर थाना प्रभारी सिरगिट्टी की कमान दी गयी। मोती लाल शर्मा को थाना प्रभारी सिरगिट्टी से हटाकर थाना प्रभारी तखतपुर बनाया गया है।

                             एल.सी मोहले को थाना प्रभारी तखतपुर से हटाकर थाना प्रभारी गौरेला की जिम्मेदारी दी गयी है। एस.आर.साहू को तारबाहर थाने से हटाकर थाना प्रभारी मरवाही बनाया गया है। हेमन्त सिंह को सिटी कोतवानी से सीपत और शीतला प्रसाद को सीपत से चकरभाठा भेजा गया है। दादुरैया सिंह को चकरभाटा थाना से तारबाहर थाना लाया गया है।

close
Join Whatsapp GroupClick Here