कंट्री क्लब का फाग..हिन्दुस्तान की झलक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

FB_IMG_1458581163897बिलासपुर– होली के रंग में राजा और रंक एक नजर आते हैं। नंगाड़ा बजाने वाला कौन है..फर्क नहीं पड़ता है…दोहा सुनाने वाला कौन है…फर्क नहीं पड़ता…लय और ताल पर थिरक कौन रहा है…मतलब नहीं रखता..आखिर ऐसा होता कैसे है। पूरे साल सुर्खियों में रहने वाली भेदभाव की बातें कहां गायब हो जाती हैं। क्यों लोग भेदभाव के दीवार को तोड़कर नंगाडे की गूंज की ओर दौड़ पड़ते हैं…तीखे, मीठे, कड़वे दोहों को तल्लीन होकर ना केवल हंसकर सुनते हैं..बल्कि सुनाते हैं..और कहते हैं..बुरा ना मानों होली है….

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     FB_IMG_1458581152212बुरा नहीं मानने वालों…नाचते गाते ऊधम मचाते फाग की खुमारी में डूबने वालों को…एक दिन पहले कंट्री क्लब में देखा गया। क्या नेता..क्या पत्रकार..सभी लोग मदमस्त एक दूसरे को गले लगाते… नंगाड़े की डम..डम पर थिरकते नजर आए। मजेदार बात कि…किसी को पीला चांवल  नहीं दिया गया ..बल्कि लोग नेह का पीला चावल जेब में भटकर कंट्री क्लब पहुंचे…शानदार कार्यक्रम के बीच पत्रकार, नेता, अभिनेताओं ने उन्मुक्त होकर फाग गीत का आनंद उठाया।

                               FB_IMG_1458581129259नंगाड़ा पत्रकार ने संभाला..दोहों की टांग नेताओं ने तोड़ी.. कार्यकर्ता और कई स्वनामधन्य लोगों ने कोरस पर गला साफ किया। इस बीच सबकी भूमिकाएं रह-रहकर बदलती रही…लेकिन रवानी और होली की मिठास में  कमी नहीं आयी..कोई हिन्दू नहीं दिखा..मुसलमान भी नजर नहीं आया…क्रिश्चियन तो कोई था ही नहीं…दलित का प्रश्न ही नहीं उठता…यदि कुछ नजर आयी तो हिन्दुस्तान की गंगा जमुनवी तहजीब…यहां भी होली ने इस तहजीब को आज भी पुरजोर तरीके से जिन्दा रखा है। जो सही अर्थ में हमारी पहचान भी है।

                      IMG_3074कार्यक्रम में सीजी वाल के संपादक रूद्र अवस्थी के अलावा प्रशांत सिंह,जितेनद्र थवाइत समेत गणमान्य पत्रकार लोग उपस्थित थे। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय,शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, शेख गफ्फार,विजय केशरवानी,मनोज अग्रवाल,राकेश शर्मा, आशीष सिंह ठाकुर,धर्मेश शर्मा,मनोज तिवारी,पंकज सिंह महेश दुबे टाटा,दीपांशु , रिंकू मित्रा, व्यास नारायण द्विवेदी,विजय पाण्डेय, बैजनाथ चन्द्राकर, गुड्डा तिवारी,सुनील शुक्ला, युगल शर्मा, रामदुलारे रजक,रामा बघेल,बसंत शर्मा,दीपक अग्रवाल, शैलेन्द्र जायसवाल,सुभाष सिंह ठाकुर,कुन्दन कामले और ना जाने कितने कांग्रेसियों के साथ भाजपाई उपस्थित थे। सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर कुछ इस तरह से बधाई दे रहे थे कि हम इतनी गुंजाइश रखेगे कि मिलने पर कभी शर्मिन्दा ना हों। कार्यक्रम में गुलाल का दौर अंत तक चलता रहा।

close