एसपी के प्रयास से भाई बहनों की बच गयी जिन्दगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

AJAY SINGHजांजगीर-चांपाजिला पुलिस कप्तान अजय सिंह यादव का सक्ति बाराद्वार के बीच वर्दी के पीछे..लोगों को नरम इंसान नजर आया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लखेश्वर और उसकी बहन उषा पटेल को अजय यादव ने अपने वाहन से सक्ति चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि पुलिस कप्तान फगुरम पुलिस चौकी उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में भीड़ को देख मौके पर पहुंकर एसपी ने बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपने वाहन में बैठाया । और सक्ति स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यादव की इस रूप की चर्चा जांजगीर जिले में जमकर हो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सीजी वाल जांजगीर संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान अजय शुक्रवार करीब 11 बजे फगुराम चौकी का उद्घाटन करने जा रहे थे। बाराद्वार और सक्ति के बीच सड़क पर भीड़ को देख रूक गए।करीब जाकर देखा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखेश्वर पटेल पिता राधेश्याम और उसकी बहन ऊषा पटेल गंभीर अवस्था में बेसुध पड़ी हैं। किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक को भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि दोनों की हालत बहुत गंभीर है। संजीवनी 108 को  को फोन किया,लेकिन अभी नहीं आया है।

                           गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी अजय यादव ने फगुरम पुलिस चौकी उद्घाटन को तरजीह नहीं देते हुए घायल दोनों भाई बहन को अपनी गाड़ी में बैठाया। सक्ति स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सालय प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिया। इसके अलावा परिजनों को भी सूचित किया। अस्पताल प्रबंधन को ईलाज में किसी भी प्रकार की जरूरत के लिए तत्काल सूचना देने को कहा। बहरहाल दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ब्लड अधिक निकल जाने से घायलों की हालत गंभीर है।

                              पुलिस अधीक्षक अजय यादव के वर्दी के पीछे मानवीय चेहरे की क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। डाक्टरों की मानें तो यदि दोनों घायल समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते तो मामला बहुत ही गंभीर हो सकता था।

close