आरडीए के इंजीनियर एम.एस.पाण्डेय को मिला रियल्टी प्लस सम्मान

Shri Mi
1 Min Read

Er. M.S. Pandeyरायपुर।रायपुर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय को नगर विकास योजना में उनकी अनवरत भूमिका के लिए कल दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ वॉच ने अपनी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया।श्री पाण्डेय को न्यू सर्किट हाऊस में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई के प्रख्यात आर्किटेक्ट प्रेमनाथ ने कल रियल्टी प्लस का सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय गोवर्धन दास खंडेलवाल व रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता जे.एस. भाटिया, अतिरिक्त सीईओ एस. आर. दीवान, प्राधिकरण के अभियंताओं, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी, सचिव मोहम्मद आरिफ सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री पाण्डेय को रियल्टी प्लस सम्मान मिलने पर बधाई दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      एम.एस. पाण्डेय गत 35 वर्षों से से रायपुर विकास प्राधिकरण में विभिन्न विकास और निर्माण के प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं।वे विश्व स्तरीय नगर विकास योजना कमल विहार योजना की शुरुआत से कार्य कर रहे हैं. उनकी गिनती रायपुर विकास प्राधिकरण के कर्मठ इंजीनियरों में की जाती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close