आईजी कल्लूरी को लेकर कांग्रेस की बातें तर्कहीन-बीजेपी

Shri Mi
1 Min Read

bjp1रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस मुद्दाविहिन बयान देकर सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश करती है लेकिन उसमे लगातार असफल होती जा रही है। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस पूरी तरह असफल रही है। केवल दिखावे के लिए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल जनवेदना रैली निकालकर बिखरे हुए कांग्रेस को एक करने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक सुंदरानी ने कहा कि आईजी शिवप्रसाद कल्लूरी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल तर्कहीन बातें कर रहे हैं। लगातार उनके बयानों से नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के मनोबल पर भी गलत असर पड़ रहा है। आज जो परिस्थितियां देश व प्रदेश में नक्सलवाद को लेकर निर्मित हुई है उसकी जड़ों में कांग्रेस है। अब हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। इसका व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसे लेकर कांग्रेस बेहद परेशान है यही वजह है कि मुद्दाविहिन बयान देकर आम लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close