आईएएस और आईएफ़एस अफसरों के प्रभार बदले,देखे सूची

Shri Mi
3 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के वर्तमान प्रभार में आंशिक बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से आदेश भी जारी कर दिये है।जारी आदेश के अनुसार रेणु पिल्ले(1991) प्रमुख सचिव , कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,पदेन राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त आयुक्त भू अभिलेख एवं पदेन प्रमुख सचिव वित्त विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्य अधिकारी सह सदस्य, राजस्व मण्डल बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष कर्तव्य अधिकारी के अंसवर्गीय पद को राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा नियम 2016 के नियम  12 के तहत प्रतिष्ठा एवं ज़िम्मेदारी मे भाप्रसे. के प्रमुख सचिव वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।वहीं एन के खाखा(2000) सदस्य राजस्व मण्डल बिलासपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पड़ें राहत राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त आयुक्त भू अभिलेख के पद पर पदस्थ करता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      शहला निगार(2001) ,सचिव लोक स्वस्थ्य यान्त्रिकी विभाग तथा वित्त विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक केवल सचिव वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रिजगार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौपता है।ऋतु सेन(2003)  मिशन संचालक, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन और अपर विकास आयुक्त ,विकास आयुक्त कार्यालय रायपुर तथा प्रबंध संचालक छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक केवल प्रबंध) संचालक छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रभार से मुक्त करते हुए प्रबंध संचालक cidc रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

                                  श्याम लाल धावड़े (2008) महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक एवं प्रबंध संचालक छग हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित संचालक ग्रामोद्योग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपने कर्तव्यो के साथ प्रबंध संचालक छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।

                             बीव्ही उमा देवी(1987) (भावसे) अध्यक्ष छग व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं संचालक तकनीकी शिक्षा ,रोजगार एवं प्रशिक्षण के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करता है।विवेक आचार्या (2006 भावसे) वनमंडला अधिकारी धमतरी की सेवाए वन विभाग से लेते हुए उन्हे अस्थाई रूप से  आगामी आदेश तक संचालक तकनीकी शिक्षा ,रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ करता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close