अवांछित तत्वों पर नजर रखेगी रेलवे की तीसरी आंख

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—रेल प्रशासन ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिक्षालय और रेलवे परिक्षेत्र में सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने फैसला किया है कि अवांछित तत्वों पर पर निगरानी रखने मंंडल के स्टेशनों में सीसीटीवी लगाया जाएगा। महिला यात्री सुरक्षित यात्रा करें इसके लिए रेल प्रशासन सुरक्षा का भरसक प्रयास करेगा।

                       रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार मंडल के प्रमुख स्टेशनों में 125 सीसीटीवी कैमरे निर्भया फंड से लगाए जाएंगे । कैमरा लगाने का काम कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

                         रेल प्रशासन ने बताया कि पेण्ड्रारोड स्टेशन में 15 , कोरबा स्टेशन में 8 , चांपा स्टेशन में 7 , रायगढ में 18 , अकलतरा में 14 , शहडोल स्टेशन में 10 , उमरिया में 10 , अनूपपुर में 32 और अम्बिकापुर स्टेशन में 11 सीसीटीवी कैमरे  लगाए जाएंगे। कैमरा लगने के बाद महिला यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। अवांक्षित घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

टिकट चेकिंग अभियान

बिलासपुर, पेन्ड्रा और अनूपपुर स्टेशन के बीच सघन टिकट चेकिंग अभियान में रेल प्रशासन ने करीब 49 हजार से अधिक का राजस्व वसूल किया है। रेलवे टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों 58 मामलों में 17 हजार से अधिक राशि का जुर्माना किया है। अनियमित टिकट के 47 ,बिना बुक लगेज के 159, गंदगी फैलाने के 38, समेत कुल 302 मामलों में 49 हजार रूपए वतौर जुर्माना वसूल किया।

                                                      वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम,सहायक वाणिज्य प्रबंधक  के.सी.स्वाईन की अगुवाई में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल था।सघन टिकट चेकिंग अभियान 16 गाडियों में चलाया गया।

close