अलग-अलग थाना क्षेत्र में मिली लाश…जांच में जुटी पुलिस…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

KONIबिलासपुर— बिलासपुर जिला पुलिस को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में लाश मिली है। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल दोनों मामलों को पंचनामा कार्रवाई के बाद दर्ज कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेन्दरी गांव में अरपा नदी के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश करीब 6 दिन पुरानी है। काफी सड़ी गली स्थिति में है। जानकारी के बाद कोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मालूम हुआ कि मरने वाले व्यक्ति का नाम रामलाल केवट पिता छेदीलाल केवट है। मृतक रतनपुर का रहने वाला है। मरने वाले की उम्र करीब 56 साल है।

                              पुलिस ने मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया। मृतक का भाई सतपाल केवट,भतीजा सूर्यकांत और आशाराम केवट ने बताया कि रामलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब 15 साल पहले मानसिक रूप से असंतुलित हो गया। इलाज के बाद बहुत सुधार तो हुआ। बाद में औरतों की तरह व्यवहार करने लगा।  उसका पहनावा भी औरतों की तरह था।

                     पुलिस ने बताया कि लाश काफी सड़ चुकी है। करीब 5 से 6 दिन पुरानी है। मृतक के शरीर से साड़ी ब्लाउज और रोल गोल्ड के आभूषण मिले हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुलहरा तालाब से मिली लाश RATANPUR THANA

                      रतनपुर पुलिस ने दुलहरा तालाब के मेड़ से संदिग्ध स्थिति में एक शव को बरामद किया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक व्यकित की उम्र करीब 45 साल है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

                                      रतनपुर पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि दुलहरा तालाब की मेड़ पर एक व्यक्ति लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की गयी। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लाश के पास एक डिस्पोजल, कीटनाशक सिलकान की शीशी और गु़डाखू की डिब्बी मिली है। मृतक के मुंंह से झाग भी निकला हुआ है।

                       पुलिस के अनुसार मृतक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की है। लेकिन हत्या होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

close