बिलासपुर—राजकिशोर नगर स्थित छठघाट से गोताखोरों ने अरपा से एक लाश निकाली है। लाश दो दिन पुरानी औ सड़ गल चुकी है। पुलिस ने पतासाजी के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम सुमीर सिंह है। मोपका स्थित नाग नागिन तालाब के पास रहता है।
सरकंडा पुलिस को छठघाट चौकीदार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की सायकल अरपा तट पर दो दिन से ख़ड़ी है। पहले दिन सायकल को बहुत गंभीरता से नहीं लिया। दूसरे दिन भी ध्यान नहीं दिया। आज देखा कि कागज एक टुकड़ा सायकल में फंसा हुआ है। जिसमें आत्महत्या का जिक्र किया गया है।
चौकीदार रामेश्वर खरे की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने सुसाइड नोट और सायकल को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सायकल सुमीर सिंह की है। सुमीर सिंह ने सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिक्र किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोरों के सहयोग अरपा नदी के बीच से शव को बरामद कर लिया गया है। सुमीर सिंह की सुसाइड नोट के अनुसार वह नशे की लत से परेशान था। दो दिन पहले अपने घर से बनारस के लिए निकला । लेकिन सायकल लेकर राजकिशोर नगर स्थित छठघाट आया। सुसाइड नोट लिखने के बाद अरपा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
थाना प्रभारी अनिल तिवारी के अनुसार सुसाइड के आधार पर मोपका स्थित नाग नागिन तालाब के पास घर के परिजनों को जानकारी दी गयी है। जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए सिम्स भेज दिया गया है।