अमर अग्रवाल करेंगे सिटी बस का लोकार्पण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

AMAR_CVRUबिलासपुर–निकाय मंत्री अमर अग्रवाल शनिवार को बिलासपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। अमर अग्रवाल सुबह 10.30 बजे राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में सफाई कर्मचारियों को सफाई कामगार सुरक्षा योजना का चेक वितरण के बाद 11 बजे पुलिस मैदान में आयोजित राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होगें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जानकारी के अनुसार निकाय मंत्री अमर अग्रवाल दोपहर 3 बजे घंटा घर ओपन थियेटर में सिटी बस सेवा का लोकार्पण करेंगे। शाम  6 बजे नगर पंचायत पाली में शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन को छात्रों को समर्पित करेगे।

                मंत्री अमर अग्रवाल सुबह 10.30 बजे राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत् रखते हुए श्रम विभाग से संचालित सफाई कामगार सुरक्षा उपकरण योजना का शुभारंभ करेगें। योजना का शुभारंभ बाबा गुरूघासीदास की जयंती के मद्देनजर किया जा रहा है। योजना प्रदेश भर  में प्रारंभ किया जाएगा। प्रत्येक सफाई कामगार को 700 रूपए राज्य सरकार देगी। जिसमें सफाई कर्मचारी अपने लिए गम बूट,दस्ताने ,मास्क खरीदकर उसका उपयोग अपने रोजमर्रा के कार्यो में करेंगे।

close