अबकी सॉफ्टवेयर मे फीड होंगे लोक सुराज मे मिले आवेदन

Shri Mi
4 Min Read

mukesh_bansalरायपुर/राजनांदगाँव।आम जनता की शिकायतों का निराकरण करने एवं विकास कार्याे को गति देने के उद्देश्य से लोक सुराज अभियान 2017 इस वर्ष कुछ अलग अंदाज में होगा। लोक सुराज अभियान के तहत अपकी बार जनता से समस्याओं और शिकायतों के आवेदन पहले लिए जायेगें, इसके बाद सरकार इन समस्यसाओें और शिकायतों का यथा संभव निराकरण करेगी। समस्याओं के निराकरण के बाद शिविर लगाकर उनके बारे में आमजनों को जानकारी भी दी जाएगी। इस अभियान के इस अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को लोक समाधान शिविर नाम दिया गया है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी अचानक पहुंचेगेे और आमजनों से उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा करेंगे। शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार शामिल होंगे।

.

                          अबकी बार 26, 27 एवं 28 फरवरी 2017 तक आम जनों से मिली समस्याओं एवं शिकायतों को एनआईसी द्वारा विकसित किए गये साफ्टवेयर में कम्प्यूटरिकृत किया जाएगा। सभी आवेदन एक विशेष कोड नंबर के साथ साफ्टवेयर में दर्ज होंगे और वे आम जनों के लिए भी इंटरनेट पर अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगें। आवेदनों के माध्यम से मिली समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की विस्तृत जानकारी भी बाद में इंटरनेट पर साफ्टवेयर के माध्यम से आम जनों के लिए उपलब्ध रहेगी।कलेक्टर मुकेश बंसल ने 26, 27 एवं 28 फरवरी 2017 को प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को एक मार्च तक साफ्टवेयर में अनिवार्यतः दर्ज कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चंदन कुमार को दिए हैं। उन्होनंे इसके लिए योग्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

                                3 अप्रैल से 20 मई 2017 तक आयोजित होने वाले समाधान शिविरों मंे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा अचानक ऐसे किसी शिविर में पहुंचकर आम जनों से उनकी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी ली जाएगी। शिविर में विकासखंड स्तर, सब-डिविजन स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों को अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर श्री मुकेश बंसल ने दिए है। जिला स्तर से सभी शिविरों के लिए एक-एक प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही जोन स्तर पर भी अधिकारी नियुक्त होगें।

                          लोक सुराज अभियान 2017 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण  भी किया जायेंगा। मुख्यमंत्री अपने इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को मिल रहे लाभों के बारे में चर्चा कर फीडबैक भी लेंगे। डॉ. रमन सिंह दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक लेकर समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरणों तथा विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे। वे जनहित की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close