अधिकारियों पर होगा जुर्म दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160116-WA0002बिलासपुर–शनिवार को 9 अधिकारियो पर हुई एसीबी की कार्रवाई दूसरे दिन भी चलती रही। बिलासपुर में बलौदा बाजार के डीएफओ एसडी बड़गैया के घर दबिश के दौरान टीम ने लाखो रूपयों की 16 पोलसी विभिन्न खातों से 32 लाख रूपये नगद 5 गाडियां और 3 मकान के कागजात बरामद किये हैं। मुंगेली सीएमओ के बिलासपुर स्थित घर में मकान और 3 करोड़ की चल अंचल सम्पत्ती की जानकारी मिली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                16 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीम ने छापामार कर्रवाई करते हुए बिलासपुर के दो अधिकारियो के घर से करोडो रुपयो की सम्पत्ती से जुडे दस्तावेज जब्त किये है। एन्टी करप्शन ब्यूरो ने सभी अधिकारियो पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के एसपी रजनीश सिंह ने बताया की आय से अधिक सम्पत्ती के मामले में भष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1) ई 13(2) पेनल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार 9 अधिकारियो के घर में दबिश दी गई थी। जांच के दौरान सभी अधिकारियो के घर से 50 करोड की सम्पत्ती की जानकारी है।

                  बलौदा बाजार में डीएफओ एसडी बडगैया के मकान से 16 पोलसी विभिन्न बैंको में 32 लाख 5 गाडीयां और 3 मकान के होने की पुख्ता जानकारी है। मुंगेली के सीएमओ एस के बंघेल के घर से मिले कागजात के अनुसार महावीर नगर मे एक मकान, मुंगेली में एक मकान 12 बैंक खातो में 17 लाख रुपये 4 लाख की एक कार 4 एकड कृषि योग्य जमीन 8 आवासीय मकान के दस्तावेज बरामद हुए है।

                     वन मंडल अधिकारी एएस कपासी के मकान से टीम को एसबीआई और एक्सेस बैंक के पासबुक मिले है। नूतन कालोनी में पीडब्लूडी के टीआर कुंजाम के घर से 60 लाख रूपये और सोने के जेवरात मिले है। टीम ने सभी अधिकारियो पर विभिन्न धाराओ के तहत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी रजनीश सिंह ने बताया कि जांच में दोषी पाये जाने पर अधिकारियों पर कम से कम 7 साल और अधिक से अधिक 10 साल की सजा हो सकती है। निचली अदालत में ट्रायल के बाद सम्पत्ती को राजसाज करने का प्रावधान भी है।

close