अटल बने एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी

Chief Editor
2 Min Read

Er. Atal Shrivatstava

Join Our WhatsApp Group Join Now

    रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के संगठनात्मक कार्यो के सुचारू संचालन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके तहत बिलासपुर कें काग्रेस नेता और प्रदेश काग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव को एनएसयूआई का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

      प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अशोक राज आहूजा, प्रभारी पदाधिकारी अब्दुल हमीद हयात, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे, प्रभारी पदाधिकारी छाया वर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, प्रभारी पदाधिकारी शैलेष नितिन त्रिवेदी, प्रदेश एनएसयुआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी पदाधिकारी अटल श्रीवास्तव, प्रदेश इंटूक के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी डाॅ. प्रेमसाय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सारिक रईस खान, प्रभारी पदाधिकारी गुरूमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फैजल रिजवी, प्रभारी पदाधिकारी गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष शोभा राम बघेल, प्रभारी पदाधिकारी पद्मा मनहर, प्रदेश किसान एवं खेत-मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, प्रभारी पदाधिकारी शैलेष नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल अविनाश सिंह, प्रभारी पदाधिकारी बालकृष्ण पाठक, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सोरी, प्रभारी पदाधिकारी बोधराम कंवर, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर, प्रभारी पदाधिकारी भोलाराम साहू, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, प्रभारी पदाधिकारी गिरीश देवांगन को नियुक्ति किया गया है।
मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी पदाधिकारी आवश्यक समन्वय स्थापित कर पार्टी कार्यक्रमों को गति प्रदान करेगे।

Share This Article
close