अच्छी बातों को जीवन में उतारें…अमर

BHASKAR MISHRA

fasion show me shamil huey mantri amar agrwal (1)बिलासपुर—व्यक्तित्व में नयापन आने से निखार बढता है। हमेशा कुछ नया करने का जज्बा ही इंसान को पहचान दिलाता है। काम कोई भी हो लेकिन मनोयोग से किया जाए। सफलता जरूर मिलती है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल फैशन कार्यक्रम के दौरान कही। अमर ने कहा कि दुनिया में जो भी चीज अच्छी लगे उसको तत्काल स्वीकार किया जाए। लेकिन बुरी आदत और व्यावहार से दूरी बनाकर चला जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                          आईआईएफटी के फैशन कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर तेजी से विकास कर रहा है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं है कि यहां भी फैशन शो का आयोजन किया गया। मंत्री ने कहा कि अब इस तरह के शो सामान्य बात है। लेकिन इस प्रकार के आयोजन का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। मंत्री ने कहा कि इससे पहले मुंबई में एक फैशन शो में शामिल होने का मुझे मौका मिला था। दूसरी बार बिलासपुर में फैशन शो में शामिल होने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि बिलासपुर की संस्कृति में धीरे धीरे फैशन शो को स्थान मिल रहा है।

                                मंत्री ने कहा कि अच्छाई और बुराई समाज के दो पहलू हैं। हमें बुरी आदतो और बेकार की बातों से बचते हुए आगे बढ़ना है। अमर अग्रवाल ने बेस्ट मेल माॅडल अभिजीत सिंह और बेस्ट फीमेल माॅडल इशा मिश्रा को सम्मानित किया। बेस्ट डिजाइनर स्नेहा दीवान को भी शुभकामनाएं दी। आयोजकों ने बताया कि फैशन शो का आयोजन पांच राउन्ड में किया गया। कार्यक्रम में 16 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षा महापौर किशोर राय ने की।

                            आयोजन की सफलता में आईआईएफटी की डाॅयरेक्टर शालिनी सिंह, अवंतिका पाठक, अमृत-पाल सिंह, निकीता गोविन्द-दानी और राॅयल इवेंट ने सहयोग दिया। फैशन शो में निर्णायक की भूमिका में सुबीर राय और रूची चोपड़ा नजर आयी।

close