अंतरक्षेत्रीय शतरंज, एसईसीएल का दबदबा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Chess - P C Dubey - Winner of Inter Area Chess Competitionबिलासपुर– एसईसीएल बैकुण्ठपुर क्षेत्र में ’’अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए मुख्यालय बिलासपुर के कोलइण्डिया स्तर के शतरंज खिलाड़ी पी.सी. दुबे ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक बैकुण्ठपुर क्षेत्र कुलदीप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजन में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के 80 शतरंज खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय शतरंज टीम का नेतृत्व प्रभातचन्द्र दुबे,डी.के. सोमानी, श्यामल सरकार,रौषन कृष्णम और  के.एस. नागोत्रा ने किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक बैकुण्ठपुर क्षेत्र  कुलदीप सिंह ने कहा कि शतरंज बुद्धि कौशल और युद्ध रणनीति का खेल है। जो सही समय पर अपनी बुद्धि, रणनीति और धैर्य का परिचय देते हुए चतुरता से चाल चलता है..वही विजेता होता है।  उन्होंने कहा कि शतरंज के नियम को आम जीवन में भी यदि हम इसी प्रकार अमल में लाएं तो सफलता से हमे  कोई दूर नहीं कर सकता है।

                                  प्रतियोगिता स्विच लीग पद्धति से 9 चक्रों में सम्पन्न हुई। अपराजित रहते हुए मुख्यालय बिलासपुर के कोलइण्डिया स्तर के शतरंज खिलाड़ी पी.सी. दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। दुबे इसके पूर्व में भी एसईसीएल अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 5 बार विजेता रहे हैं। इसी प्रकार ए. अवधिया सोहागपुर क्षेत्र द्वितीय, दीपांकर-तृतीय, महावीर-चतुर्थ, एच.पी.दास-पांचवां स्थान किया। अशोक सिंह ने छठवां स्थान पर अपना नाम लिखाया। सभी खिलाड़ी कोलइण्डिया अंतर कम्पनी शतरंज प्रतियोगिता में एसईसीएल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

close