सीवीआरयू की बेटी का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में , कर्नाटक में लेंगी प्रशिक्षण

Chief Editor
3 Min Read

Shiviबिलासपुर। डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय की छात्रा शिवी पाण्डेय का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुआ है। वे कर्नाटक के नेशलन कैंप में 17 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रशिक्षण लेंगी। इस प्रशिक्षण के बाद चयन होने पर शिवी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बना लेंगी। इस सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए सीवीआरयू परिवार ने शुभकामनाएं दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी.दुबे ने बताया कि शिवी विश्वविद्यालय में बी.काॅम की छात्रा है। वह खेल के क्षेत्र में प्रतिभाशाली लड़की है। उनके पिता प्रेम कुमार स्वयं एक कोच है। इस कारण शिवी की बहन भी क्रिकेट की प्रतिभावान खिलाड़ी है। दोनांे पढ़ाई के साथ वह खेल में बराबरी से समय देती है। इसके पूर्व में भी शिवी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट के प्रत्येक आयु वर्ग में सीनियर टीम का हिस्सा रही हैं। विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि हमारी बेटी का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। यह भारतीय टीम में शामिल होने का अंतिम पड़ाव है। हमारा विश्वास है कि प्रशिक्षण के बाद शिवी का चयन होगा और वह भारतीय टीम में खेलेगी। शिवी की प्रतिभा को देखकर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी उत्साह से लबरेज है। शिवी ने अपनी मेहनत के लिए अपनी प्रेरणा माता-पिता और गुरूजनों बताया है। डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय परिवार ने शिवी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हर विद्यार्थी में प्रतिभा बस निखारने की जरूरत-प्रो.दुबेdubey_cvru
प्रो. दुबे ने कहा कि हर विद्यार्थी में प्रतिभा होती है। जहां तक खेलों की बात है हर विद्यार्थी में राष्ट्रीय स्तर तक जाने की प्रतिभा होती है, जरूरत इस बात की है कि हम उसकी प्रतिभा को कितना निखार पाते हैं। विश्वविद्यालय खेलों में प्रोत्साहन और विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए पूरा प्रयास करता है। यहां से और भी खिलाड़ी निकलकर अपनी पहचान राष्ट्रीय और अतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाएंगे।
जोनल वुमन क्रिकेट के आधार पर हुआ चयन
शिवी बैट्समैन और लेफट् आर्म स्पीनर है। इनका चयन गुंटूर में हुई जोनल वुमेन क्रिकेट अंडर-19 टीम में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। शिवी ने अंडर-19 जोनल लीग में नेशलन लेवल में टाॅप स्कोरर में 11 वां स्थान और अंडर-23 में जोनल लीग में टाॅप स्कोरर में 10वां स्थान हासिल किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close