सांसद अभिषेक सिंह ने भी किया समर्थन..कहा..लिपिकों की मांंग जायज…रोहित तिवारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170707-WA0017(1)बिलासपुर— वेतन विसंगति दूर करने की माँग को लेकर लिपिक संघ का प्रतिनिधि मंडल राजनांदगांव में सांसद अभिषेक सिंह से मुलाकात की। इस दौरान  प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह को दो सूत्रीय मांग के बारे में अवगत कराया। प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि सांसद अभिषेक सिंह ने आश्वासन दिया कि लिपिकों की मांग जायज है। वेतन विसंगति को दूर करने में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल राजनांदगांव के सांसद निवास में अभिषेक सिंह से मुलाकात की। महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अगुवाई में में सांसद को बताया कि  राजस्थान सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी लिपिक वेतनमान मे सुधार की जरूरत है। लिपिक संघ के नेताओं ने अभिषेक सिंह से बताया कि मांग को लेकर दो चरणों में आंदोलन भी किया जा चुका है।

                   सांसद अभिषेक सिंह को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिलासपुर में लोकसुराज अभियान के दौरान वेतन विसंगति मामले में मुख्यमंत्री ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। सीएम से आश्वासन के बाद लिपिक महापंचायत ने हड़ताल एलान वापस ले लिया था। लेकिन आश्वासन के दो महीने बाद भी माँग पर विचार नहीं किया गया है। इसके चलते प्रदेश के लिपिक कर्मचारियों में आक्रोश है।

                       रोहित ने बताया कि प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व मे सासंद को बताया गया कि पिछले 35 सालों से लिपिक वेतन विसंगति की पीडा से परेशान हैं। चन्द्रिका सिंह ने सरगुजा और बिलासपुर सांसद से वेतन विसंगति को दूर किए जाने वाले अनुशंसा पत्र को भी अभिषेक सिंह के सामने रखा।

                           सांसद अभिषेक सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि लिपिकों की मांग जायज है। वेतन विसंगति को दूर करने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह , प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी, धमतरी जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मनोज वैष्णव ,नरेश कौशिक शामिल थे

close