शुभम् विहार के सूने मकान में चोरी, 35 हजार नगद और कीमती सामान ले गए चोर

Chief Editor

CIVIL LINE THANAबिलासपुर । शहर में एक चोरी की खबर है। यह चोरी मुंगेली रोड पर शुभम् बिहार में हुई है। जहां बाबजी रेसीडेंसी में  एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनााया और करीब 35 हजार नगद सहित घर के दूसरे  कीमती सामानों पर हाथ साफ करदिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आर. के. राय मस्तूरी ब्लाक के धनगँवां हाइस्कूल  में प्रिंसिपल हैं।उनका परिवार बिलासपुर के शुभम् विहार में बाबजी रेसीडेंसी में रहता है। आर. के.राय हर हफ्ते शनिवार -रविवार को बिलासपुर अपने घर आते हैं। उनकी पत्नी पिछले कोई 5 दिन से अपने नाती के पास रायपुर गईँ हुई हैं। इस बीच आऱ. के. राय शुक्रवार को अपने सरकारी काम से बिलासपुर आए तो अपने घर भी देखने पहुंचे। जहां सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्हे घर में चोरी होने का शक हुआ तो भीतर जाकर देखा। जहां शुरूआती छानबीन से पता चला कि घर में रखे 35 हजार रुपए नगद और कुछ कीमती सामान गायब हैं।

उन्होने चोरी  की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।

close