विधानसभा चुनाव:कांग्रेस की तैयारी का आगाज़,महंत,चौबे,सिंहदेव,कँवर समेत कई नेताओ को मिली अहम जिम्मेदारी,देखें पूरी सूची

Chief Editor
3 Min Read

congres_18नईदिल्ली/रायपुर।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से अपने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है।इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारी का आगाज कर दिया है।AICC अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद छत्तीसगढ प्रदेश काग्रेस कमेटी के पदाधिकारियांे की घोषणा कर दी गयी है।जिसके मुताबिक भूपेश बघेल फिर से पीसीसी के अध्यक्ष बनाए गए है, उनके साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके और शिवकुमार डहरिया बनाए गए है।डाॅ चरण दास मंहत को चुनाव अभियान कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।चुनाव घोषण पत्र कमेटी,अनुशासन कमेटी,चुनाव कमेटी और योजना एवं रणनीति कमेटी औरचुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमेन सहित अन्य सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

एआईसीसी के जनरल सिकरेट्री के दस्तखत से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भूपेश बघेल,पीसीसी अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके और शिवकुमार डहरिया होंगे।नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व उपनेता कवासी लखमा को बनाया गया है।अनुशासन कमेटी का अध्यक्ष बोधराम कंवर व सदस्य श्रीमती देवती कर्मा,बदरूद्दीन कुरैशी व पीआर खुंटे होंगे।मीडिया विभाग में अध्यक्ष शैलेष नीतिन त्रिवेदी, और सदस्य रमेश वरल्यानी,राजेन्द्र तिवारी,किरणमयी नायक,आरपी सिंह,राजेश बिस्सा,ज्ञानेश शर्मा,राजेन्द्र परिहार व सुरेन्द्र शर्मा बनाए गए है।

चुनाव अभियान समिति में प्रमुख अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत व सदस्य भूपेश बघेल,टी.एस.सिंहदेव,रामदयाल उईके,मनोज मंडावी,देवती कर्मा,कवासी लखमा,धनेन्द्र साहू,रविन्द्र चौबे,मोहम्मद अकबर,सत्यनाराण शर्मा,रूद्रगुरू,चिंतामणि महाराज,अमितेष शुक्ला,ताम्रध्वज साहू,छाया वर्मा,रामपुकार सिंह,राजेन्द्र तिवारी,शिवकुमार डहरिया,करूणा शुक्ला,इंग्रिड मैक्लाउड,गंगा पोटाई,पे्रमसाय सिंह,किरणमयी नायक ,अरूण वोरा,जयसिंह अग्रवाल,गुरूमुख सिंह होरा,कृष्ण कुमार यादव,धनेश पाटिल,अमरजीत भगत,केके गुप्ता,लखेश्वर बघेल व पीआर खुंटे बनाए गए है।

चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव समेत सदस्य डाॅ चरणदास महंत ,मोहम्मद अकबर,धनेन्द्र साहू,रविन्द्र चौबे,सत्यनारायण शर्मा,करूणा शूक्ला,अरूण वोरा,रमेश वर्ल्यानी,शिशुपाल सोरी,रामदयाल उइके,शिवकुमार डहरिया एवं राजेश तिवारी बनाए गए है।प्रदेश इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल,सदस्य टीएस सिंहदेव,डाॅ.चरणदास मंहत ,धनेन्द्र साहू,रविन्द्र चैबे,सत्यनारायण शर्मा,मोहम्मद अकबर,देवती कर्मा,रामदयाल उइके,शिवकुमार डहरिया समेत सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष भी सदस्य बनाये गए है।

योजना एवं रणनीति समिति में अध्यक्ष रविन्द्र चौबे समेत सदस्य के रूप में ताम्रध्वज साहू,मोहम्मद अकबर,सत्यनारायण शर्मा,करूणा शुक्ला,धनेन्द साहू,धनेश पाटिला,लखेश्वर बघेल,हर्षद मेहता व प्रमोद दुबे शामिल किए गए है।चुनाव प्रचार कमेटी मे अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल समेत सदस्य के रूप में राजकुमार सिंघानिया,मोहम्मद अकबर,सत्यनारायण शर्मा,जयसिंह अग्रवाल,पारस चोपडा,देवेन्द्र यादव,जतिन जायसवाल व अजय तिर्की शामिल है।

Share This Article
close