वंदना विद्युत प्लांट ब्लास्ट…..इंजीनियर की हालत गंभीर..खतरे से बाहर इलेक्ट्रिशियन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– सिरगिट्टी स्थित वंदना पावर प्लांट में झुलसे कर्मचारियों को देखने हेल्थ एन्ड सेक्यूरिटी असिस्टेंड डायरेक्टर निशा मिश्रा अस्पताल पहुंची। झुलसे कर्मचारी से पूछताछ की। निशा मिश्रा ने बताया कि वंदना पावर प्लांट के प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। निशा मिश्रा के अनुसार इंजीनियर की हालत गंभीर है। जबकि इलेक्ट्रिशियन की स्थिति खतरे से बाहर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         वंदना पावर प्लांट में विस्फोट से झुलसे कर्मचारियों को देखने घटना के एक दिन बाद हेल्थ एण्ड सिक्यूरिटी के अधिकारी जांच पड़ताल करने पहुंचे। बिलासपुर ट्रामा सेंटर में झुलसे कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इंजीनियर पी.एस.पुजारी की हालत बहुत गंभीर है। जबकि इलेक्ट्रिशियन रजनीश सिह ठाकुर को खतरे से बाहर होना बताया जा रहा है।

                   हेल्थ एण्ड सिक्यूरिटी विभाग की असिस्टेंड डायरेक्टर निशा मिश्रा ने बर्न सेंटर पहुंचकर झुलसे कर्मचारियों से बातचीत की प्रयास की। पी.एस.पुजारी की हालत गंभीर होने के कारण बातचीत नहीं हो पायी। घटना में झुलसे रजनीश सिंह ने बताया कि इंजीनियर के साथ कन्ट्रोल रूम रूटीन चेकिंग में गए थे। कन्ट्रोल रूम से लगातार शिकायत मिल रही है।

                              रजनीश सिंह के अनुसार कन्ट्रोल रूम जांच पड़ताल के दौरान यकायक चिन्गारी निकली। इसके पहले कुछ समझ में आता विस्फोट हो गया। सब कुछ जलने लगा। कन्ट्रोल रूम देखते ही देखते धुआं भर गया। चूंकि इन्जीयर पुजारी आगे और मैं उनके पीछे थे। इसलिए वे ज्यादा झुलस गए। पीछे होने के कारण मैं सीधे चपेट में नहीं आया। इसके बाद कंपनी की गाड़ी में हम लोगों को बिलासपुर बर्न ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया।

                                         पत्रकारों से हेल्थ एण्ड सिक्यूरिटी विभाग की अधिकारी निशा मिश्रा ने बताया कि पुजारी की हालत गंभीर है। उनसे बातचीत नहीं हो पायी है। मामले में वंदना पावर प्लाट प्रबंधन से भी बात होगी। कन्ट्रोल रूम पहुंचक स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को दी जाने वाली सामान्य सुविधाओं की भी जानकारी ली जाएगी। जो भी रिजल्ट आएगा…इसके बाद उसी आधार पर कार्रवाई भी होगी।

close