मुख्य खाईवाल के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार…करीब 90 हजार रूपए जब्त

BHASKAR MISHRA

IMG-20170719-WA0004 बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान अमेरी फाटक के पास मुख्य खाईवाल समेत अन्य जुआरियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाने को सौंप दिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

                                बिलासपुर स्पेशल पुलिस टीम आईपीएस शलभ सिन्हा की अगुवाई में अमेरी चौक के पास जुआ खेलते और खिलाते जुआरियों को हिरासत में लिया है। शलभ सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से जानकारी थी कि अमेरी चौक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। खिलाने वाले का नाम हनी जायसवाल है। पुलिस ने गुपचुप तरीके से मौके पर छापामार कार्रवाई की। मौके से कुछ लोगों ने फरार होनी की कोशिश की। लेकिन पुलिस जवानों ने मुख्य खाईवाल समेत सभी को धर दबोचा। आईपीएस सिन्हा ने बताया कि यदि कुछ देर पहले कार्रवाई होती तो गिरफ्तार जुआरियों की संख्या ज्यादा होती।

          आईपीएस सिटी कोतवाली सीएसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि अमेरी चौक रेलवे फाटक के पास संदिग्ध मारुति वैन खड़ी थी। पतासाजी के दौरान मालूम हुआ कि कुछ लोग मारूती से थोड़ी दूर एक जगह फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। शलभ सिन्हा ने बताया कि छापामारIMG-20170719-WA0003 कार्रवाई के समय सभी जुआरी जुआ खेलना बंद कर पैसों का हिसाब किताब कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन मुख्य खायईवाल हनी जायसवाल समेत सभी सातों पकड़ लिया गया। जुआरियों के अनुसार वे लोग हिसाब किताब के बाद मारूती से घर जाने वाले थे।

                                                                                शलभ सिन्हा ने बताया कि कार्रवाई के पहले सूचना पर सिविल लाइन पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी। छापामार कार्यवाही में पुलिस टीम को फड़ से करीब 90000 रुपये मिले हैं। जुआरियों की मोबाइल को जब्त किया गया है। मुख्य खाईवाल हनी जायसवाल और अन्य साथियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुआरियों की मारूती वैन को भी बरामद किया है। पूछताछ और अन्य लिखा पढ़ी की कार्रवाई जारी है।

close