मंत्री ने दी गरीबों को घर की चाभी..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG_1334बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया। आवेदनों को विभागानुसार शीघ्र समाधान के लिए कहा। इस दौरान किसी ने नौकरी के लिए तो किसी नें इलाज और राशन कार्ड के लिए गुहार लगाया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          जनदर्शन में नगर के अलाव शहर से लगे क्षेत्रों के लोग भी पहुंचे।अमर अग्रवाल ने इस दौरान ना केवल सभी की समस्याओं को सुना बल्कि लोगों के आवेदनों को गंभीरता से लिया भी।

आवास प्रमाण पत्र का वितरण

                       अमर अग्रवाल ने अपने कार्यालय में बी.पी.एल. कार्डधारियों को आवास आंबंटन प्रमाण पत्र दिया। इमलीभाठा में वाल्मिकी अम्बेडकर आवास योजना के तहत आवास के लिए लोगों ने निगम में आवेदन दिया था। निरीक्षण के बाद आज 30 लोगो को मंत्री ने आवास आबंटन का प्रमाण पत्र के साथ चांभी सौपा। प्रमाण पत्र और चाभी पाने के बाद लोगों ने  मौके पर महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी नगर निगम के अधिकारी पी.के.पंचायती समेत बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद मौजूद थे।

close