मंत्री बोले-सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज..जनता की मुस्कान..सरकार की सबसे बड़ी पूंंजी

BHASKAR MISHRA

caption ----2 (2)बिलासपुर।नगरीय प्रशासन एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य के लिए जरूरी मशीनों को एक सादे कार्यक्रम में जनता समर्पित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि अब मरीजों और उनके परिजनों को अधिक रूपए खर्च कर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बिलासपुर में सभी रोगों का इलाज आसानी से हो रहा है। सरकार जन और धन को लेकर हमेशा सजग है। जनता की मुस्कान सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         नगरीय प्रशासन मंत्री ने लोकार्पेण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करने से पहले  सीआर मशीन और वेन्टीलेटर को जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के लगातार प्रयास से जनता का विश्वास सरकारी अस्पतालों में विश्वास बढ़ा है। लोगों को विश्वास हो चुका है कि सरकारी अस्पतालों में ना केवल महंगे इलाज सस्ते में होते हैं। बल्कि उन्होंने यह भी महसूस किया है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज करने वाले चिकित्सक प्रदेश के सबसे योग्य चिकित्सकों में से एक हैं।

                          निकाय मंत्री ने बताया कि बिलासपुर के कमोबेश सभी सरकारी अस्पतालों की जानकारी उनके पास है। यहां काफी संख्या में लोग ईलाज कराने आते हैं। सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में तेजी आयी है। लोग निरोगी होकर खुशी खुशी अपने घर परिवार लौटते हैं।  जिला अस्पताल में सीआर मशीन और वेन्टीलेटर को आज जनता के लिए समर्पित किया गया। अब मरीजों को हड्डी और अन्य गंभीर बिमारी के उपचार में बडे शहरों की तरह जाने की जरूरत नहीं है। महंगे इलाज अब जिले के अस्पतालों में आसानी से हो रहा है।

                    कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, निगम सभापति अशोक विधानी, डाॅ. भाटिया, डाॅ. बाजपेयी समेत जिला अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और जनसामान्य लोग मौजूद थे।

किताब का विमोचन

                      इसके पहले निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच अपने निवास में सिन्धु कल्चरल एलायंस फोरम की स्मारिका का विमोचन किया।  फोरम के पदाधिकारियों ने मंत्री के प्रति धन्यवाद जाहिर किया है। अमर अग्रवाल ने मौजूद सभी लोगों को जनहित में ज्यादा से ज्यादा काम करने को कहा। ॉ

                       इसके अलावा निकाय मंती ने अपने आवास में ही शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्यि महाविद्यालय की पत्रिका का भी विमोचन किया। समग्र 2017 का विमोचन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुधीर शर्मा समेत गणमान्य लोग और प्राध्यापक भी मौजूद थे।

close