भाजपा नेताओं ने जलाया भूपेश का पुतला…लगाया भड़काऊ बयान देने का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170707-WA0019बिलासपुर—बेलतरा भाजपा मंडल के नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया है। बेलतरा भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने पीसीसी अध्यक्ष का नेहरू चौक पर पुतला जलाने के बाद जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बेलतरा विधानसभा भाजपा नेताओं ने नेहरू चौक में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल का पुतला जलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला जलाने के बाद भाजपा नेताओं ने लिखित शिकायत कर जिला प्रशासन को बताया कि भूपेश बघेल ने बहतराई में आत्महत्या करने वाले परिवार के सदस्यों से भाजपा के खिलाफ भड़काऊ बयान किया है। उन्होने बयानबाजी कर लोगों को शासन के खिलाफ उकसाने का प्रयास किया है।

                  भाजपा नेताओं ने कहा कि बहतराई में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान सभी लोग स्थान खाली कर रहे हैं। लोग अपनी इच्छा से नगर निगम से  आबंटित मकानों में जाने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन कांग्रेस नेता जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं।  भाजपा नेताओं ने बताया कि बहतराई के ही यशोदा बाई को नगर निगम कार्रवाई को खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है।

                             मालूम हो किए एक जुलाई को नगर निगम अतिक्रमण विभाग की टीम बहतराई में बेजाकब्जा हटाने गयी। कार्रवाई के दौरान घर टूटने के डर से एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के तीन दिन बाद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल पीड़ित परिवार से मिलने गए। इस दौरान उन्होने पीड़ित परिवार और पत्रकारों से कहा कि निगम ने भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्रवाई की है।युवक के आत्महत्या का कारण भाजपा के नेता हैं।

close