बेहोश हालत में मिले आरक्षक की मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
civil line p.s.बिलासपुर— कारगिल चौक जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी के पास बेहोश एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने जिला चिकित्सालय दाखिल कराया। डॉक्टरो परीक्षण के बाद उसे मृत घोषिित कर दिया। युवक की पहचान नव आरक्षक के रूप में की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      जानकारी के अनुसार कारगिल चौक के पास सुबह रोहित बचानी के घर से कुछ दूर पर एक युवक बेहोशी की हालत मिला। रोहित बचानी ने  युवक को बेहोश समझ जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया। परीक्षण के बाद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान एक अन्य आरक्षक ने विनोद कुमार भगत पिता स्व चमारू राम भगत के रूप में की है।

                    विनोद कुमार रजौरी चट्टान पारा ग्राम पटेला का रहने वाला है। 2011 में पिता की मौत के बाद उसे पुलिस विभाग में सविदा में भर्ती किया गया था।6 जुलाई 2012 को सिविल लाइन मे आमद दी थी। आमद के बाद विनोद को ट्रेंनिग में राजनादगांव भेजा गया था।  भागकर वापस आ गया था। आरआई आरके तिवारी ने बताया कि मृतक 4 जून से गायब था। विनोद पुलिस लाइन के बैंरक में ही रहता था। आदतन शराब खोरी का आदि आरक्षक सिंधी कॉलोनी के पास कैसे पहुचा और किन कारणो से उसकी मौत हुई.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।

close