बेटी है तो…कल है….लखनलाल साहू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
00(1)बिलासपुर–बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। कार्यक्रम को सांसद लखनलाल साहू , बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की प्रभारी सुधा वर्मा ने सबोंधित किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान योजना के उद्देश्य और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि बेटी है तो कल है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।
                    सांसद लखन लाल साहू और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ायो योजना की पार्टी प्रभारी सुधा वर्मा ने करबला स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बेटी के पढ़ाने और बचाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सांसद और प्रभारी ने बताया कि बेटी है तो कल है। उन्होने अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

           भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का गठन जिला और मंडल स्तर पर किया गया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनायों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। कार्यकर्ता तेजी से प्रचार प्रसार कर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ना केवल पहुंचाएं बल्कि लाभ भी दिलाएं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कार्यक्रम में जिला संयोजिका विभा गौरहा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जिले में किए गए कार्यक्रमों को पेश किया गया। विधि प्रकोष्ठ से अंजुला सिंह ने बेटियों से जुड़ी कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोमेंटो भेंट किया गया।

             इस दौरान मौके पर जिले के सभी मंडलों का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन के दिग्गज नेता मौजूद थे।

Share This Article
close