पुलिस को डेढ़ दर्जन एजेन्टों की तलाश…राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में हैं शामिल

BHASKAR MISHRA

ISIबिलासपुर– राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार आईएसआई एजेंटों को बिलासपुर पुलिस जेल के पीछ भेज चुकी है। मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है। राष्ट्रद्रोहियों के निशानदेही पर अन्य आरोपियों को धरपकड़ का लगातार किया जा रहा है। जल्द डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को भी पकड़ा जाएगा। सीजी वाल को पुलिस सूत्र से कुछ इसी तरह की जानकारी मिली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मालूम को आईबी की रिपोर्ट पर बिलासपुर विशेष टीम ने बिलासपुर जिले समेत जांजगीर से पांच आईएसआई एजेंटो को गिरफ्तार किया था। दो अन्य की गिरफ्तारी प्रदेश से बाहर हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

                                 सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रूपयों के लेन देन को लेकर बैंकों से मिली जानकारियों की जांच पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की निशानदेही पर बिलासपुर संभाग समेत प्रदेश के अन्य जिलों में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आईएसआई एजेंटों की तलाश पुलिस कर रही है। सभी आरोपी फिलहाल अन्डर ग्राउंड हैं। सूत्र ने बताया कि सभी आरोपी रूपयों को अंतिम कड़ी तक पहुंचाते थे। रूपयों का उपयोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में खर्च किया जाता था।

                    सूत्र की मानें तो 19 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर कई जगहों में धरपकड़ का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी लोग अब तक बचने में कामयाब हुए हैं। जल्द ही गिरेबान तक पुलिस पहुंच जाएगी। मालूम हो कि मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है।

close