पुण्यतिथि पर मैराथन धावकों ने दिया बापू का संदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170131-WA0548 बिलासपुर—राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सत्यमेव जयते सेवा केन्द्र बिल्हा ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। चार किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ का आयोजन बिल्हा मोड़ से रेलवे क्रांसिंग के बीच किया गया। धावकों ने नशामुक्ति, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर बिल्हा मोड़ से रेलवे क्रासिंग के बीच सैकड़ों लोगों ने चार किलोमीटर का मैराथन दौड़ा। नशा मुक्ति का संदेश दिया। मैैराथन दौड़ को मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी नेता ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश केड़िया,पुरूषोत्तम अग्रवाल,चिंतक आनंद मिश्रा शामिल हुए।

                        मैराथन दौड़ में पहला,दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। रतनपुर के किसान पीर मोहम्मद ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 2500 रूपए नगद ईनाम दिया गया। लालपुर कला के किसान शिवप्रसाद ने दूसरा स्थान हासिल कर 1500 रूपए जीता। तीसरे स्थान पर रहकर रतनपुर के किसान रतिराम ने 1000 रूपए का पुरस्कार हासिल किया।

                                      पुरस्कार वितरण के दौरान कार्यक्रम के अतिथि दिलबाघ टुटेजा ने उपस्थित लोगों को कविताएं सुनाई। उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से देश और समाज में स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है। ऐसे आयोजन हमेशा होना चाहिए। टूटेजा ने बताया कि स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है। इससे युवाओं को ही नहीं बल्कि आम जीवन को संबल मिलता है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे महान लोगों ने पदयात्रा कर ना केवल लोगों का दिल जो़ड़ा बल्कि देश और दुनिया तक एकता और भाई चारे का संदेश पहुंचाया।

                      कार्यक्रम के दौरान स्नेक रेस्क्यू टीम ने सांपो की दुनिया के बारे में रोचक जानकारी दी। स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रयासों की लोगों ने जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में शिरकत करने वालों के बीच अतिथियों ने प्रमाण पत्र का वितरण किया।

                     कार्यक्रम संयोजक और आम आदमी पार्टी नेता सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि नियमित दौड़ शरीर को स्वस्थ्य रखने का अचूक मंत्र है। जसबीर सिंह ने बताया कि मैराथन दौड़ को सफल बनाने में मनोज निषाद,रवि यादव,बहोर सिंग,रामफल यादव,वीरेन्द्र भार्गव,रामेश्वर यादव,जितेन्द्र सिहस,राजेश यादव,ज्ञानोदय विद्या मंदिर स्कूल के बच्चो का बहुत बड़ा योगदान मिला।

close