कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने कहा है कि हमें निष्ठा के संग अपने लक्ष्य के लिये तन्मयता के साथ जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन मार्गदर्शन संबोधन में कहा राज्य कि 90 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को और मजबूत करने के लिये पूर्ण कालिक कार्यकर्ता रखने का तय हुआ हैं। ये पूर्णकालिक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचा कर मजबूत जनादेश के लिये अभी से जुट जायेंगे। उन्होंने कहा पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा सरकार इसलिये जरुरी हैं ताकि हम लक्ष्य अंत्योदय की दिशा में मजबूती से बढ़ सकें। मातृशक्ति सदैव पथ दर्शक होती हैं। हम आगामी वर्षो में मातृशक्ति के बीच अधिक से अधिक पहुंच कर पार्टी को और मजबूत करेंगे।
कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजनीतिक कृषि प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति सामाज के अंतिम व्यक्ति की उन्नति हैं इस दिश में छत्तीसगढ़ की सरकार हरपल महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। किसानों को लेकर कुछ राजनैतिक दल घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। किसानों की चिंता केवल भाजपा सरकार ही कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में किसानों का विकास तेजी से हो रहा है और हम किसानों को अंत्योदय से जोडऩे में हम सफल हो रहे हैं। राजनीतिक कृषि प्रस्ताव का समर्थन संदीप शर्मा व पूनम चंद्राकर ने किया।
नई उर्जा के साथ हम रौशन छत्तीसगढ के लिये समर्पित हैं :डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्य समिति को संबोधित करते कहा कि राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत से भाजपा सर्वत्र मजबूत हो रहीं हैं। लगातार कांग्रेस कमजोर हो रहीं हैं। और नेतृत्व विहिन किसी भी संगठन से जीत की उम्मीद की जाती हैं। उन्होंने कहा हम लगातार जहां कमजोर है, वहां मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। अब हम सब को मिलकर आगामी मिशन 65 के लिये जुट जाना होगा, इस दिशा में कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ने कहा 2003 से 2014 तक कांग्रेस ने जितने भी रणनीतिकार आये वे असफल रहें।
हम मजबूती के साथ विजय पथ परहैं अग्रसरःकौशिक
प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्य समिति में पेश किये गये राजनीतिक प्रस्ताव हमारे लिये मिल का पत्थर साबित होगा, हम अपने लक्ष्य को पूरा करने में मजबूती के साथ विजय पथ पर अग्रसर होगे। सत्र के प्रारंभ में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित किया और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रभारियों ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, भैया लाल राजवाडे, दयाल दास बघेल, महेश गागडा, सांसद बंशीलाल महतो, महामंत्री संतोष पांडेय, डॉ. सुभाउ कश्यप, गिरधर गुप्ता सहित सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।