नोटबंदी:डीडी नगर वासियों ने मोदी को बुलाया चौराहे पर

Shri Mi
4 Min Read

congress- panjaरायपुर।नोटबंदी से परिस्थितियों के विरोध में कांग्रेस ने जन वेदना अभियान के तहत आम जनता के साथ  मोदी को पत्र लिख कर विरोध जताया है।इसी कड़ी में रविवार को दोपहर 1:00 बजे पुरानी बस्ती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के दीनदयाल उपाध्याय नगर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर चौक डंगनिया  बाजार के पास स्टाल लगाकर आमजनता से पत्र लेखन कराया गया।कांग्रेस के पत्र लेखन स्टाल पर सैकड़ों की संख्या में गृहणी मजदूर छोटे व्यापारी एवं प्रबुद्ध जनों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्ताक्षर के साथ  4 फरवरी को रोहिणी पुरम के गोल चौक पर आने का न्योता दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहां की बिना किसी तैयारी के 8 नवंबर की रात्रि 12:00 बजे से पूरे देश के बाजार में लेनदेन में इस्तेमाल होने वाले 500 एवं 1000 के नोटों को अचानक चलन से बाहर कर दिया गया और नरेंद्र मोदी ने आम जनता से नोट बंदी के एवज में 50 दिनों की मोहलत मांग कर आतंकवाद नक्सलवाद भ्रष्टाचार को खत्म कर और देश के भीतर जमा अकूत कालेधन को लाने में  मदद करने की अपील किया था साथ ही उन्होंने 50 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधार पाने पर एवं नोट बंदी की उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पाने पर जनता को आश्वासन दिया था कि इस विफलता के लिए मात्र  वे मोदी जिम्मेदार होंगे  और  देश की जनता  जिस चौराहे पर बुलाएगी  उस चौराहे पर उपस्थित होकर  जनता के  द्वारा तय की गई  सजा को  भुगतने तैयार है।

                                                उन्होंने कहा कि जनता ने 50 दिनों के भीतर तक नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए अपील को देश हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ नक्सलवाद एवं काले धन के स्वामियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई मानकर अपने तकलीफों को अपने जरूरतों को और अपने रोजगारों का त्याग किया पर नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के नाम से आम जनता को गुमराह किया।साथ ही जनता के साथ छलावा किया।नोट बंदी के तय सीमा खत्म होने के महीने बाद भी नोटबंदी के कारण फैली अराजकता अव्यवस्था सुधारने में एवं नोट बंदी के मूल उद्देश्य की पूर्ति करने में मोदी विफल हो गए हैं।आब उन्हे जनता के द्वारा निर्धारित किये गये चौक पर आना चाहिए।इसलिए कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चौक पर आने का न्योता दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि  दीनदयाल उपाध्याय  नगर के वासियों ने  श्री मोदी को 4 फरवरी को  11:00 बजे गोल चौक रोहणीपुरम में आने न्योता दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close