टाटा कम्पनी देगी ट्रेनिंग..महापौर बोले-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर निगम गंभीर

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— महापौर किशोर राय ने करोंड़ों की लागत से खरीदे गए पांच पोकलैन और चार ट्रैक्टर विधि विधान से पूजा पाठ के बाद बिलासपुर की जनता को समर्पित किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान निगम सभापति अशोक विधानी के अलावा निगम अधिकारी और पार्षद भी मौजूद थे। महापौर ने बताया कि साफ सफाई अभियान को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। अब शहर की एक एक गलियों तक पोकलेन की पहुंच होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          महापौर किशोर राय ने आज बिलासपुर की जनता को पांच पोकलैन और चार ट्रैक्टर समर्पित किया। किशोर राय ने बताया कि पांच पोकलेन और चार ट्रैक्टरों को 13-14 वित्त वर्ष की राशि से खरीदा गया है। पांच पोकलैन और चार ट्रैक्टरों को टाटा कम्पनी से एक करोड़ दो लाख रूपए में खरीदा गया है। महापौर ने बताया कि कम्पनी से निगम के ड्रायवरों को प्रशिक्षित करने का भी करार हुआ है। कम्पनी कर्मचारी निगम ड्रायवरों को पोकलैन चलाने का प्रशिक्षण देंगे।

                        मेयर ने बताया कि नए पोकलेन की पहुंच अब शहर की सकरी गलियों तक होगी। पहले सकरी गलियों में नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही थी। लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर जनता से शिकायत मिल रही थी। अब शिकायतों दूर कर दिया जाएगा। किशोर ने बताया कि निगम क्षेत्र में चार जोन हैं। सभी जोन को एक पोकलैन और एक ट्रैक्टर दिया जाएगा। जोन को पहले से दी गयी सुविधाएं यथावत रहेंगी।

करें योग…रहें निरोगIMG-20170701-WA0002

             महापौर किशोर राय ने व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन में 20 लाख की लागत से शेड निर्माण का श्रीगणेश किया। किशोर राय ने बताया कि पंडित दीनदायल उपाध्याय शहर का सबसे हरा भरा गार्डन है। लोग यहां सुबह शाम शांति और योग के लिए आते हैं। कुछ महीने पहले निकाय मंत्री ने पंडित दीनदयाल गार्डन का जीर्णाद्धार कर नया स्वरूप दिया। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने गार्डन में दो बड़े शेड निर्माण का फैसला किया है।

                       मेयर ने बताया कि महिला और पुरूषों के लिए अलग अलग शेड का निर्माण किया जाएगा। दोनों शेड निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। निर्माण कार्य की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। शेड़ निर्माण के अलावा दो लाख की लागत से एक्यूप्रेशर पाथवे का भी निर्माण किया जाएगा। चिकित्सकों का मानना है कि योग और एक्यूप्रेशर से शरीर निरोगी रहता है।

          भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मेयर ने कहा कि लोगों के व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निकाय मंत्री के निर्देश पर शेड और एक्यूप्रेशर पाथवे बनाने का फैसला लिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्यान में सुबह शाम आने वालों को योग और एक्यूप्रेशर प्रणाली का मुफ्त में फायदा मिलेगा।

                  पंडित दीनदयाल उद्यान में भूमिपूजन केबाद महापौर ने फावड़ा चलाया। इस दौरान एमआईसी सदस्य उमेश चन्द्र कुमार, लक्ष्मीनारायण कश्यप, मन्जीत गोस्वामी,गणेश रजक,धीरेन्द्र केशरवानी के अलावा निगम कर्मचारी मौजूद थे। इसके टाउन हाल के सामने महापौर ने गाड़ियों की विधि विधान से पूजा पाठ किया। पोकलेन और ट्रैक्टर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभापति अशोक विधानी विशेष रूप से मौजूद थे।

 

close