जोगी ने किसे कहा…उसने मेरी पीठ में छुरा भोंका..अब उसे गायक बनाना है…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

MASTURI_29JULYबिलासपुर— जोगी कांग्रेस ने दावा किया है कि मस्तुरी विधानसभा कार्यकर्ताओं ने तीस हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। करीब पांच सौ लोगों ने पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा और कांग्रेस को छोड़ा है। मस्तूरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अजीत जोगी ने कहा कि जन सैलाब ने जाहिर कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में दिल्ली की नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ियों की सरकार बननी चाहिए। अपने संबोधन में जोगी ने कहा कि एक गायक ने मेरे पीठ में छुरा भोंका है। जनता से आह्वान करता हूं उसे विधायक से फिर गायक बना दे।

जोगी से पहले कार्यक्रम को जनता कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष संतोष दुबे ने मस्तूरी के 312 बुथो के कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। जोगी की मौजूदगी में सभी का सम्मान करवाया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने भाजपा.कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि ये दोनो पार्टियां सिर्फ जनता का उपयोग करती है। छत्तीसगढ़ की जनता अब इनके खिलाफ खड़ी हो गयी है। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब को लोग अभी भी याद करते हैं। बस्तर के नगरनार में आदिवासी भाइयों ने भीड़ ने सरकार की नींद चुरा ली है। पूरा प्रदेश अब छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की ही सरकार देखना चाहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अपने भाषण में कई बार मस्तुरी की जनता को धन्यवाद दिया…इस दौरान लोगों ने जोगी को भावुक होते देखा। अजीत जोगी ने कहा मस्तुरी ने मुझसे हमेशा प्रेम किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा मंत्री के रहते हुए भी मस्तुरी की जनता ने 11000 से अधिक मतो से बढत दी थी।

अब उसे गायक बनाना है

           जोगी जी ने कहा इशारों ही इशारों में कह डाला कि गायक को विधायक बनाया। समय आ गया है कि अब उसे फिर से गायक बनाया जाए। उसने मेरी पीठ में छुरा भोंका है। इसका बदला मस्तुरी की जनता विधानसभा चुनाव में जमानत जप्त करवाकर लेगी।

                     कार्यक्रम को ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, सियाराम कौशिक, बृजेश साहू, संतोष कौशिक ने भी संबोधित किया।

Share This Article
close