मंत्रोच्चार के बीच भाजपा और कांग्रेस की शादी…जोगी ब्रिगेड बना बाराती..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

19621250_1248545021920696_7272361398369230923_o IMG-20170704-WA0000बिलासपुर—जोगी जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर झूठी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है। सरकार और झूठी रिपोर्ट के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं ने आज नेहरू चौक पर भाजपा.कांग्रेस का विवाह कराया। कार्यकर्ताओं ने बाकायदा शादी का कार्ड छपवाकर आमजनों के बीच बांटा। मंडप लगाकर कांग्रेस और भाजपा के सात फेरे कराये। जोगी नेताओं ने कहा कि जोगी को जाति षड़यंत्र में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने सोची समझी रणनीति के तहत फंसाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों पार्टियों ने छत्तीसगढ़ को बरबाद किया है। दोनों का अशुभ विवाह कराया गया है।

रशीद बख्स ने कहा अजीत जोगी के नेतृत्व में एक साल पहले बने छत्तीसगढ़ के विशुद्ध क्षेत्रीय दल. जनता कांग्रेस  को प्रदेशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पार्टी की लोकप्रियता से सरकार बौखला गयी है। दिल्ली के दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच गठबंधन हुआ है। जनहित के मुद्दों पर जनता कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। यही कारण है कि दोनों दलों ने मिलकर छत्तीसगढ़िया दल को निबटाने का षड़यंत्र रचा है।

विक्रांत तिवारी ने बताया कि पोलावरम, आउटसोर्सिंग, समर्थन मूल्य, शराबबंदी समेत कई जनहित मुद्दों पर दोनों दलों के बीच सड़क से लेकर सदन तक सेटिंग है। जनता देख रही है। 2018 चुनाव में छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता दिल्ली के  दोनों दलों को सबक सिखाएगी।

                 तिवारी ने बताया कि आज जनता कांंग्रेस नेताओं ने भाजपा.कांग्रेस के बीच विवाह कर प्रदेशव्यापी विरोध किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ और बस्तर संभाग समेत सभी संगठन जिलों और उपजिलों में विवाह बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

                              अशुभ विवाह में बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

close