कुमार ने किया शेड का लोकार्पण…कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंध सत्येन्द्र कुमार ने को्चिंग डिपो के नवनिर्मित आईओएच शेड का लोकार्पण किया।  डिपो में डिब्बों का मरम्मत किया जाता है। सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए कोचिंग डिपो में पौने छः करोड़ की लागत से सर्व-सुविधा युक्त नये शेड का निर्माण किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         शेड में गाडी के कल पुर्जों का निरीक्षण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। 80 मीटर लम्बी पिट लाइन, बोगियों और चक्कों को इधर-उधर ले जाने 2 ईओटी क्रेन, बैटरी चार्जिंग, वेल्डिंग सुविधा, सुधार कार्य में प्रयोग आने वाले आधुनिक मशीनों की विशेष व्यवस्था की गयी है।

                          लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपर महाप्रबंधक वीरेन्द्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण) सोनवीर सिंह, मुख्य यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार, मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया समेत मुख्यालय के सभी विभाग प्रमुख, शाखाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में लम्बी सेवा बाद रिटायर्ड 31  कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गयी। मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को भुगतान चेक, प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी पेपर, सेवा मैडल भेंट किया। 31 में से 4 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

                         विदाई कार्यक्रम में वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ए.सोरेंग, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मुख्य कल्याण निरीक्षक, होरो, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सीमाचलम और कल्याण निरीक्षक उपस्थित थे।

मंडल रेल प्रबंधक  मलिया ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद सभी लोग अपने हेल्थ और वेल्थ का ध्यान रखे। परिवार और रिश्तेदारों के बीच आनंद के साथ जीवन गुजारें।

Share This Article
close