रायपुर । मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के ऊपर छजका नेताओ के द्वारा लगाए गए आरोपो को गम्भीर बताये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जोगी के लोगो के द्वारा लगाए गए आरोपो की पुष्टि के लिए मुख्यमंत्री के उतावलापन से ही यह साबित हो रहा कि इन झूठे आरोपो के पीछे छजका और भाजपा का सम्मिलित षड्यन्त्र है। जब-जब कांग्रेस मुखर और आक्रमक होती है भाजपा और उसकी बी टीम जोगी के लोग कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ झूठे आरोप लगा कर सुर्खियां बटोरने में लग जाते हैं। कांग्रेस के नए प्रभारियों के स्वागत में जिस प्रकार से राजधानी रायपुर से लेकर बलौदाबाजार सराईपाली तक लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा उससे राज्य मे अलोकप्रियता से जुझ रही भाजपा और शून्य में खड़ी छजका के नेता यह जान गए है कि 2018 में उनका सफाया तय है। इसीलिए खीझ में एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाए गए है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री को भूपेश बघेल पर लगे झूठे आरोप गम्भीर नजर आते है लेकिन सन्त कुमार नेताम द्वारा उनके और उनके पी ए के ऊपर फर्जी जाति मामले में जोगी के बचाव करने और जोगी के खिलाफ मामले को वापस लेने के लिए एक लाख रु. की घूस देने के संगीन आरोप गम्भीर नही लगते। उनके गृह मंत्री राम सेवक पैकरा के ऊपर वित्तीय अनियमितता के प्रामाणिक आरोप, जिसकी की लोक आयोग में भी शिकायत हो चुकी है वह रमन सिंह को गम्भीर नही लगते। उनकी सरकार की वायदा खिलाफी के कारण राज्य में हर दूसरे तीसरे दिन एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने इतनी बड़ी त्रासदी को कभी गम्भीर नही माना आज तक कोई कार्यवाही कोई ठोस पहल नही की गई। अपने मित्र के पिट्ठुओं से कांग्रेस अध्यक्ष के ऊपर झूठे आरोप लगा मुख्यमंत्री उसे गम्भीर बता रहे। जनता रमन जोगी की इस मित्रता को गम्भीरता से ले रही 2018 के चुनाव में इसके नतीजे भी दिखेगे।