कांग्रेसियों ने कहा… हम एक है… अटल और भूपेश के खिलाफ हुई साजिश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170726-WA0133 बिलासपुर–कांग्रेस नेताओं ने कन्ट्री क्लब के बहाने पीसीसी महामंत्री अटल पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाया है। कंट्री क्लब जमीन की जांच करने नोटिस के बाद भी मौके पर ना तो शिकायतकर्ता पहुंचे और न ही प्रशासन के अधिकारी…।  जबकि अटल श्रीवास्तव ने समाचार पत्रों के माध्यम से अपील कर जांच का स्वागत किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कांग्रेस नेता अभय ने बताया कि कंट्री क्लब में 12 बजे तक 500 लोग पहुच चुके थे। आम जनता के साथ कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री प्रदेश पदाधिकारी जिला और शहर कांग्रेस नेता,कांग्रेस पार्षद छात्रनेता, सामाजिक संगठनों के लोग, पंच सरपंच, सहकारी संस्था के सदस्य और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

                       अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उपस्थित लोगो ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि सभी लोग अटल श्रीवास्तव के साथ हैं। किसी भी कार्यकर्ता के साथ राजनीतिक साजिश और बेवजह परेशान किए जाने पर सभी लोग साथ खड़े रहेंगे। उपस्थित लोगों को पार्षद तैय्यब हुसैन, प्रदेश सचिव महेश दुबे, वरिष्ठ नेता जफर अली, शिवा मिश्रा, शेख गफ्फार, सुधांशु मिश्रा, समेत विधायक रामदयाल उईके ने संबोधित किया। उईके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग  भूल गये हैं कि 2018 मे सरकार भूतपूर्व होने वाली है। यदि कांग्रेस दुर्भावना से काम करेगी तो उनका क्या होगा।

                        उइके ने कहा कि जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है वे प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव की जमीन खोज रहे हैं। कांग्रेसियों ने दुहराया कि भाजपा कांग्रेसियों की जमीन की चिंता न करे अपनी जमीन बचायें। कांग्रेस के अन्य विधायकों ने कहा कि बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी तथा बिलासपुर तहसील में हजारों की संख्या में सीमांकन के वेदन सीमांकन पड़े हैं। लेकिन कलेक्टर, एसडीएम कोई कार्यवाही नहीं करते। कंट्री क्लब की शिकायत पर साल में तीन बार जांच कमेटी बनाई जाती है।

close