इस्लाम में आंतक को जगह नहीं…कुरान में सभी धर्मों का सम्मान..रिजवी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

rijaviरायपुर– छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के मीडिया विभाग अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को अमानवीय बताया है। रिजवी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला कि कड़ी निंदा करता हूं। 7 श्रद्धालुओं की मौत से आतंकियों का अमानवीय और बर्बर चेहरा बेनकाब हुआ है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

           रिजवी ने कहा कि इस प्रकार का हमला इस्लाम के खिलाफ है। इस्लाम धर्म में सभी धर्मो का सम्मान करने की हिदायत दी है। कुरआन-ए-पाक में इस प्रकार की कायराना हरकत को इस्लाम के खिलाफ बताया गया है। लकुमदीनकुम वलयदीन यानि  इस्लाम सभी धर्मो का सम्मान और इज्जत करने को कहता है।

              रिजवी ने बताया कि शहीद यात्रियों को श्रद्धांजलि देता हूं। पीड़ित परिवार के प्रति पार्टी गहरी संवेदना जाहिर करती है।  हमलावरों का यह जघन्य कृत्य इस्लाम विरोधी है। देश में सौहाद्र, अमनचैन और सुकून मे अवरोध उत्पन करने की आतंकी साजिश है। लेकिन देश का मुसलमान ऐसे किसी साजिश को फलने फूलने नहीं देगा।

close