इसके पहले कलेक्टर से मिलतीं…अधिकारी ने महिलाओं को रोका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

COLLECTORATEबिलासपुर—- कलेक्टर तक शिकायत पहुंचने से पहले ही खाद्य अधिकारी ने महिलाओं को जनदर्शन कार्यक्रम से बाहर रोक लिया। कलेक्टर की नाराजगी से बचने सरला अग्रवाल ने सभी महिलाओं को इस आश्वासन पर घर लौटाया कि जल्द ही राशन कार्ड बना दिया जाएगा। मालूम हो कि पिछली बार जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर ने राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत पर खाद्य अधिकारी को फटकार लगाई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               खाद्य विभाग का लगातार चक्कर काटने के बाद सिरगिट्टी की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंची। इसके पहले महिलाएं कलेक्टर तक पहुंचती..खाद्य अधिकारी ने सभी को मंथन सभागार के बाहर रोक लिया। कलेक्टर की नाराजगी से बचने खाद्य अधिकारी सरला अग्रवाल सभी महिलाओं को लेकर खाद्य विभाग गयीं। राशन कार्ड की तैयार सूची को खंगाला। लेकिन किसी का भी नाम नहीं मिला।

                   महिलाओं ने बताया कि तीन महीने से राशन कार्ड के लिए खाद्य विभाग का चक्कर रही हैं। अब तक राशन कार्ड नही बना है। हम लोग कलेक्टर से शिकायत करने आए थे। लेकिन खाद्य विभाग की मैडम ने भरोसा दिया है कि जल्द ही राशन कार्ड बन जाएगा।

            महिलाओं ने बताया कि खाद्य अधिकारी ने सूची देखने के बाद बताया कि जल्द ही राशन कार्ड बना दिया जाएगा। इसके लिए हम लोगों को च्वाइस सेंटर में आवेदन देना होगा। क्योंकि हम लोगों का नाम तैयार राशन कार्ड की सूची में दर्ज नहीं है।

close