आईएएस अफसरों के प्रभार बदले

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के वर्तमान प्रभार में आंशिक बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के दो आदेश मंत्रालय से जारी कर दिये है।जारी आदेश के अनुसार गणेश शंकर मिश्रा सचिव जल संसाधन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।श्री मिश्रा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर संतोष कुमार मिश्रा सचिव जनसंपर्क, संस्कृति एवं पर्यटन, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग केवल सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के प्रभार से मुक्त होेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               इसी तरह आलोक अवस्थी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ जल ग्रहण क्षे़त्र प्रबंधन एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close